मधुबनी पेंटिंग की दिग्गज कलाकार पद्मश्री गोदावरी दत्ता का निधन

मधुबनी पेंटिंग की विश्व विख्यात कलाकार पद्मश्री गोदावरी दत्ता जी का आज दिन के 12 बजे अपने आवास रांटी में निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थीं।

पद्मश्री गोदावरी दत्ता को मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी मृत्यु से मधुबनी पेंटिंग क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
गोदावरी दत्ता जी का जीवन और कला मधुबनी पेंटिंग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से मधुबनी पेंटिंग को विश्वभर में प्रसिद्धि दिलाई और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमिट छाप छोड़ी।
उनके निधन पर मधुबनी पेंटिंग के कलाकारों और प्रेमियों ने शोक व्यक्त किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी कला की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे।