कल से थम जाएगा बारिश का दौर, आज इन जिलों में जारी है येलो अलर्ट, तापमान में इजाफा की संभावना

पटना: बिहार के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कमल सिंह गुप्ता ने बताया कि अब बारिश पर कुछ दिनों के लिए ब्रेक लगने वाली है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को दोपहर बाद बिहार के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है।



बिहार के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कमल सिंह गुप्ता ने बताया कि अब बारिश पर कुछ दिनों के लिए ब्रेक लगने वाली है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को दोपहर बाद बिहार के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है।


आज इन जिलों में येलो अलर्ट

आज यानी की 12 मई को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, और किशनगंज जिले में मेघगर्जन के साथ ठनका गिरने की संभावना है। साथ ही हवा की गति बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगा। इन 08 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


शेष जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है

लेकिन 19 जिलों में बारिश जैसी स्थिति बनी रहेगी। कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है। येलो अलर्ट वाले जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है। राजधानी पटना सहित दक्षिणी बिहार के 19 जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 34°C से 38°C के बीच रहने की संभावना है।


शनिवार को कई जिलों में बारिश

शनिवार यानी 11 मई को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह से शुष्क मौसम के बाद गया, जमुई, रोहतास और किशनगंज में झमाझम बारिश होने लगी। बांका, पटना समेत कई जिलों में बादल छाए हुए रहें। ठंडी पूर्वा हवा बहती रही। वहीं गया जिले के कई इलाकों में बिजली गिरने की बात स