तुलसी पूजा का धर्मिक महत्व और तुलसी पूजन दिवस पर अपनों को यूं दें शुभकामनाएं, भेजें ये शानदार मैसेजेज

धर्म, संस्कृति और परंपरा के महत्व को साकार करते हुए, आज देश भर में तुलसी पूजन दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन तुलसी माता को समर्पित है, जिन्हें हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। 



तुलसी पूजा का महत्व धर्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण है। इस अवसर पर लोग अपने घरों में नई तुलसी की पौधे को स्थापित करते हैं। इसके अलावा, सुबह उठकर स्नान करके तुलसी माता को जल चढ़ाया जाता है, उन्हें रोली या सिंदूर से तिलक लगाया जाता है और तुलसी स्तोत्र का पाठ किया जाता है। 


तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर 'तुलसी नामाष्टक' और 'तुलसी आरती' का पाठ किया जाता है जो इस पवित्र मोके को और भी धार्मिक बनाता है। लोग तुलसी मां को मिठाई और फलों का भोग लगाते हैं और कुछ लोग इस दिन तुलसी बीज माला धारण करते हैं।


तुलसी पूजन दिवस का उत्सव धार्मिक तौर पर ही नहीं, बल्कि समाज में सौहार्द और एकता को भी मजबूती देने वाला है। इस दिन की खासियत यहाँ तक है कि यह धार्मिक परंपरा हमारे समाज के साथी जीवन का हिस्सा बन चुकी है और लोग इसे गौरव से मानते हैं।


हिंदू धर्म में तुलसी बहुत ही पवित्र और पूजनीय पौधा है. शास्त्रों के अनुसार तुलसी धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति मां तुलसी का पूजन करता है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है जिससे उसकी सभी मनोकामनाए पूर्ण हो जाती हैं. हर साल तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा. मान्यतानुसार इस दिन जो साधक तुलसी की पूजा करता है उसको सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस दिन तुलसी पूजन के साथ-साथ तुलसी स्त्रोत का पाठ (Tulsi Stotra Path) करना भी बहुत शुभदायी होता है. चलिए यहां पढ़ते हैं पूरा तुलसी स्त्रोत का पाठ.

तुलसी स्त्रोत का पाठ

जगद्धात्रि नमस्तुभ्यं विष्णोश्च प्रियवल्लभे।

यतो ब्रह्मादयो देवाः सृष्टिस्थित्यन्तकारिणः ॥॥
नमस्तुलसि कल्याणि नमो विष्णुप्रिये शुभे।
नमो मोक्षप्रदे देवि नमः सम्पत्प्रदायिके ॥॥
तुलसी पातु मां नित्यं सर्वापद्भ्योऽपि सर्वदा।
कीर्तितापि स्मृता वापि पवित्रयति मानवम् ॥॥
नमामि शिरसा देवीं तुलसीं विलसत्तनुम्।
यां दृष्ट्वा पापिनो मर्त्या मुच्यन्ते सर्वकिल्बिषात् ॥॥
तुलस्या रक्षितं सर्वं जगदेतच्चराचरम्।
या विनिहन्ति पापानि दृष्ट्वा वा पापिभिर्नरैः ॥॥
नमस्तुलस्यतितरां यस्यै बद्ध्वाजलिं कलौ।
कलयन्ति सुखं सर्वं स्त्रियो वैश्यास्तथाऽपरे ॥॥
तुलस्या नापरं किञ्चिद् दैवतं जगतीतले।
यथा पवित्रितो लोको विष्णुसङ्गेन वैष्णवः ॥॥
तुलस्याः पल्लवं विष्णोः शिरस्यारोपितं कलौ।
आरोपयति सर्वाणि श्रेयांसि वरमस्तके ॥॥
तुलस्यां सकला देवा वसन्ति सततं यतः।
अतस्तामर्चयेल्लोके सर्वान् देवान् समर्चयन् ॥॥
नमस्तुलसि सर्वज्ञे पुरुषोत्तमवल्लभे।
पाहि मां सर्वपापेभ्यः सर्वसम्पत्प्रदायिके ॥॥
इति स्तोत्रं पुरा गीतं पुण्डरीकेण धीमता।
विष्णुमर्चयता नित्यं शोभनैस्तुलसीदलैः ॥॥
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्नानना देवी देवीदेवमनःप्रिया ॥॥
लक्ष्मीप्रियसखी देवी द्यौर्भूमिरचला चला।
षोडशैतानि नामानि तुलस्याः कीर्तयन्नरः ॥॥
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मीः पद्मिनी श्रीर्हरिप्रिया ॥॥
तुलसि श्रीसखि शुभे पापहारिणि पुण्यदे ।
नमस्ते नारदनुते नारायणमनःप्रिये ॥॥
इति श्रीपुण्डरीककृतं तुलसीस्तोत्रं सम्पूर्णम् ॥


तुलसी आरती 

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता ।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता।।
मैय्या जय तुलसी माता।।

सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।
रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या।
विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित।

पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।
मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी।
प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता।
हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता॥
मैय्या जय तुलसी माता।।

25 दिसंबर को पूरे दुनिया क्रिसमस डे बनाती है. हालांकि भारत में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस भी मनाया जाता है और खासकर कुछ सालों से तो इसका प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो आज क्रिसमस के साथ तुलसी पूजन दिवस भी है तो नीचे कुछ ऐसे ही मैसेज दिए गए हैं जो आप अपने दोस्त- रिश्तेदारों को भेज सकते हैं.

 

तुलसी पूजन के मौके पर यहीं प्रार्थना है कि मां तुलसी आपको जीवन के हर सुख से परिपूर्ण करें जय मां तुलसी !
हर दैत्य शक्ति हारी है,
सांवरे के छप्पन भोग पर भी,
आपको तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं
दीवारों पर दीयों की माला होगी
हर आंगन में तुलसी मां विराजेगी
आपको तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं
बस इतनी बात पर मां शहर आने को नहीं राजी
अगर वो गांव छोड़ेगी, तो तुलसी सूख जायेगी
पतिव्रता नारी की मूरत थी
भगवान को देना पड़ा वरदान
आपको तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामना
तुलसी का पौधा आज हर घर में लगाएं.
सभी भाइयों को तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं.
जिस घर में तुलसी का पौधा होता है
वह घर तीर्थ सामान पवित्र होता है
आपको तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
आपको तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं
एक तुलसी ही भारी है,
सबसे सुन्दर वो नज़ारा होगा
और मां तुलसी का पूजन होगा
आपको तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

Post a Comment

आपके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद mithilatak के साथ बने रहे |

Whatsapp Button works on Mobile Device only