भारत का चंद्रयान2 आज पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चन्द्रमा की ओर बढ़ने लगा हैं ।

भारत का दूसरा चन्द्र अभियान, चन्द्रयान-दो 
आज पृथ्वी की कक्षा छोडकर चन्द्रमा की ओर बढ़ने
लगा है।

प्रतिकारात्मक चित्रण

 इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनसंधान
संगठन-इसरो ने चन्द्रयान दो को चन्द्रमा तक पहुंचाने
की महत्वपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। यह
प्रक्रिया आज दो बजकर 21 मिनट पर पूरी हुई
जिसके बाद चन्द्रयान-दो चन्द्रमा पर उतरने की स्थिति
में आ गया है। 

चन्द्रयान दो अंतरिक्ष यान के मंगलवार
को चन्द्रमा की कक्षा में पहुंच जाने की सम्भावना है।
सात सितम्बर को यह चन्द्रमा के दक्षिणी धुव्र में पहुंच
जाएगा जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है। इस
अभियान के सफल होने पर रूस, अमरीका और चीन
के बाद भारत चन्द्रमा पर यान उतारने वाला चौथा
देश बन जाएगा। मिशन का उद्देश्य गहन अध्ययन के
जरिए चन्द्रमा की उत्पत्ति और विकास समेत चन्द्रमा 
के सभी पहलुओं के बारे में ज्ञान अर्जित करना है।

| भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की श्रृंखला 
के रूप में इसरो के तीन स्तरीय रॉकेट जीएसएलवी-
एमके-थ्री-एमके-वन ने 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के
श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान दो का प्रक्षेपण किया गया था ।

Post a Comment

आपके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद mithilatak के साथ बने रहे |

Whatsapp Button works on Mobile Device only