Book Ad Space Now ! WhatsApp - 8406960029

मधुबनी जिला पदाधिकारी ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किए ।

पुलवामा हमले में शहीद हमारे वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्री शीर्षत कपिल अशोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम समाहरणालय परिसर में आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर श्री दुर्गानंद झा,अपर समाहत्र्ता,मधुबनी, श्री अजय कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त,मधुबनी, श्री सुजीत कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी,मधुबनी, श्री विकाश कुमार,उप-निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी,श्री सुनील कुमार,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,सदर,मधुबनी, श्री अशोक कुमार त्रिपाठी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी, मो0अतीकुद्दीन,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,मधुबनी सहित अन्य सभी पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय अनुमंडल विकास कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के सभी कर्मचारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए। तथा दो मिनट का मौन रखकर सभी शहीद जवानों को आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की गयी। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्री रमण प्रसाद सिंह,सहायक जिला मंत्री,बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ,मधुबनी के द्वारा किया गया।

जिला पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से सैनिक सहायता कोष में अपने एक दिन का वेतन दान करने का अनुरोध किया।

Post a Comment

आपके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद mithilatak के साथ बने रहे |

Whatsapp Button works on Mobile Device only