वाड्रा से पूछताछ और कांग्रेस ने उतारे पोस्टर

कल बुधवार को देर शाम तक इडी ने राबर्ट वाड्रा से उनके लंदन वाली संपत्ति के बारे मे पूछताछ की। लगभग 6 घंटे चले इस पूछताछ पर देश की राजनीति गर्म हो गई।

लगभग सारे न्यूज चैनल ने इसी बात को तरहीज देते हुए  या तो बहस या रिपोर्ट चला रहे थे।

ज्ञात हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा राबर्ट वाड्रा की पत्नी है जिन्होंने कल ही कांग्रेस महासचिव का दायित्व ग्रहण किया है। प्रियंका कल राबर्ट को इडी कार्यालय मे खुद छोड़ने गई थी ।

मिडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वो हर हाल मे अपने पति के साथ खड़ी है। इसके तुरंत बाद प्रियंका कांग्रेस कार्यालय मे पहुँची।


उधर इडी से शिकंजा कसने के कारण कांग्रेस ने दिल्ली मे लगे पोस्टरो को उतरवा दिया। गौरतलब है कि पोस्टर मे राहुल, प्रियंका और राबर्ट वाड्रा दिखाई दे रहे थे

जिससे चुनावी मौसम मे कांग्रेस को  खतरा हो सकता था। हो सकता है इसी कारण से कांग्रेस ने अपने सारे पोस्टर उतरवा दिए। वैसे दिलचस्प बात ये भी है कि कांग्रेस इसका आरोप भाजपा पर लगा रही है।

 चुनावी माहौल बनता जा रहा है और इस माहौल मे राजनीतिक पार्टीयो की तू तू मै मै और भी कई मोड़ लेगी। जनता दर्शक बन कर मजे लूूूूटने वाली है।

अगर आप  इसी तरह खबरो से अपडेट रहना चाहते है तो बने रहे हमारे साथ।
 नमस्कार



Post a Comment

आपके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद mithilatak के साथ बने रहे |

Whatsapp Button works on Mobile Device only